फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता वीरेंद्र गोयल गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां के करीबी और सपा के पूर्व जिला महासचिव वीरेंद्र गोयल को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने उनको बुधवार को कचहरी परिसर से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ यतीमखाना प्रकरण में कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जब सांसद आजम खां कोर्ट में हाजिर हुए तो वीरेंद्र गोयल भी वहां पहुंच गए थे। पुलिस उनको कोर्ट परिसर से हिरासत में लिया था। गुरुवार को पुलिस ने उनको जेल भेज दिया। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वीरेंद्र गोयल के खिलाफ यतीमखाना प्रकरण में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वह फरार चल रहे थे। बुधवार को पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को उनको कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें