पूर्व मंत्री व सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां ने कहा कि यह बात उनके लिए गर्व की है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें उनकी दशहत में हैं। सोती भी दहशत और सुबह को उठती भी दहशत में हैं।
आजम खां ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने पूरा चुनाव आजम नामी माला जपकर और जहर का प्याला पिलाकर सरकार बनी ली। भाजपा अपनी तमाम राजनीतिक और व्यक्तिगत नाकामियों को छिपाने के लिए केवल आजम जाप कर 2019 में नैया पार लगा सकती है। आजम खां ने जारी बयान में कहा है कि किसान, मजदूर, छात्र, बेरोजगार सभी को सांप्रदायिक का जहर पिलाया जा रहा है। उनसे और अल्पसंख्यक मुसलमानों से नफरत का एजेंडा मात्र ही भाजपा के पास है। शिक्षा और स्वास्थ्य सरकारों की जिम्मेदारी है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किस किस पर ढेला मारा जाए। सारा जीवन इन्हीं को भगाने में बीत जाएगा। ऐसे में वह विकास के लिए कुछ नहीं कर सकेंगे।
विरोधियों पर इशारा करते हुए कहा कि चरित्रहीन, समाज के घृणित को लोग यह भूल जाते हैं कि गंदी नाली में बहने वाले कीड़ों को समाज की खुली हवा नहीं दी जा सकती। उनके वहीं पैदा होना, पलना और मर जाना होता है। आजम ने कहा कि अगर सरकार कमजोरों से छत छीन लेगी तो वह बच्चों को आसमान की छत के नीचे पढ़ाएंगे। कलम छोड़कर बच्चों के हाथों में झाड़ू नहीं आने दी जाएगी।