फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन चल रहे अलग अलग : अब्दुल्ला आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा किडबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन अलग-अलग चल रहे हैं। ऐसे में यह ठीक होगा कि भाजपा पहले अपना रुख साफ करे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद सपा सांसद आजम खां के बेटे एवं स्वार से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम ने मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आजम खां को लेकर दिए गए एक बयान कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं चाहते हैं कि आजम खां जेल से बाहर आएं। इस पर अब्दुल्ला आजम ने कहा कि एक तरफ तो गृहमंत्री कहते हैं कि भाजपा न होती, तो क्या आजम खां जेल में होते और दूसरी तरफ वो कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खां जेल से बाहर आएं। क्योंकि इससे उनकी स्थिति को खतरा होगा। प्रदेश सरकार का इन मामलों से कोई लेनादेना नहीं है। चाहे वो आजम खां से जुड़े हों या किसी और से, जमानत कोर्ट देती है, सरकार नहीं। मुख्यमंत्री का यह बयान विरोधाभासी है। अब्दुल्ला आजम ने मतदान में हिस्सा लेने पर सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें