फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों का प्रोफाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशियों का प्रोफाइल
विज्ञापन

----------------------
-आजम खां : सपा से शहर विधानसभा सीट से टिकट हासिल करने वाले आजम खां वर्तमान में रामपुर लोकसभा सीट से सपा सांसद हैं। इससे पहले वह नौ बार शहर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं और विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश में जब जब सपा की सरकार बनी, तो आजम खां मंत्री बने। वह तीन बार सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्हें सपा के मुस्लिम नेता के चेहरे के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, वह वर्तमान में सीतापुर जेल में बंद हैं।
-अब्दुल्ला आजम : समाजवादी पार्टी से स्वार टांडा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बने अब्दुल्ला आजम पहली बार 2017 के विधानसभा चुनाव में उतरे थे। हालांकि, उन्हें इस चुनाव में आजम खां से भी ज्यादा वोट मिले थे। लेकिन, कम उम्र को लेकर उनके प्रतिद्वंदी रहे नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए अब्दुल्ला आजम का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था। अब्दुल्ला आजम भी अपने पिता के साथ सीतापुर जेल में बंद थे, लेकिन 15 जनवरी को ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे।
विज्ञापन

-नसीर अहमद खां : समाजवादी पार्टी से चमरौआ विधानसभा सीट से टिकट हासिल करने वाले नसीर अहमद खां आजम खां के बेहद करीबी नेता हैं। वह चमरौआ से पहली बार 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। लेकिन, उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 2017 में सपा ने उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारा और वह जीत गए। अब उन्हें तीसरी बार सपा से टिकट मिला है।
-विजय सिंह : पूर्व विधायक विजय सिंह भी आजम खां के करीबी हैं। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले वे सपा के टिकट पर 2012 का विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन, 2017 के चुनाव में उन्हें भाजपा की राजबाला से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

-अमरजीत सिंह : बिलासपुर विधानसभा सीट से सपा टिकट हासिल करने वाले अमरजीत सिंह पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। वह वर्तमान में सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने जिला पंचायत के वार्ड नंबर चार से जीत हासिल की थी। उनके भी आजम खां से काफी नजदीकी संबंध रहे हैं।
-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें