फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के बेहद करीबी हैं आसिम राजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी से लोकसभा उपचुनाव में उतरने वाले मोहम्मद आसिम राजा सपा नेता आजम खां के बेहद करीबी हैं। उन्हें लंबा सियासी अनुभव है। वह पहले व्यापार मंडल में भी रह चुके हैं और वर्तमान में सपा के नगर अध्यक्ष हैं। आसिम राजा की शमसी बिरादरी से आते हैं। उनकी शमसी बिरादरी में मजबूत पैठ है।
विज्ञापन

सोमवार को सपा नेता आजम खां ने जब लोकसभा उपचुनाव के लिए आसिम राजा के नाम का एलान किया, तो उन्होंने कहा कि सब सोचते हैं कि वह चुनाव में पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को उतारेंगे। लेकिन, चूंकि चुनाव ज्यादा लंबे वक्त के लिए नहीं है। हम एक मिसाल पेेश करना चाहते हैं। हालांकि, वह पहले भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें पता था कि उन्हें कचहरी तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा और चुनाव निर्विरोध हो जाएगा। उस वक्त यहां के इंतजामिया की, जो दहशत थी और पुलिस का जो डर था वह बहुत ज्यादा था। विधानसभा चुनाव में भी यह अंदाजा था। उन्होंने कहा कि हमने आपके भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश की है और दुआ करिए कि यह सिर मालिक के सिवा कहीं ना झुके और इसके झुकने की नौबत आए, तो यह सिर धड़ पर न रहे। अंत में कहा कि उनकी राय है कि आसिम राजा उपचुनाव लड़ें। उन्हें अपना सबसे भरोसेमंद साथी और लंबा सियासी अनुभव रखने वाला बताया। उन्होंने कहा हम आसिम राजा को चुनाव लड़ाकर आप सबकी तकलीफों का हिसाब लेना चाहते हैं। आजम खां ने कहा कि हमारे रामपुर में पांच विधायक हैं। जो हारे हुए हैं वे भी जीते हुए हैं। लिहाजा, उनकी यह जिम्मेदारी है कि उन्हें जितने वोट विधानसभा चुनाव में मिले थे, उससे एक वोट भी कम न आए। यदि चूक हो गई, तो उनकी मुश्किलों में इजाफा हो जाएगा। आजम खां ने कहा मेरी श्याह रातें और श्याह हो जाएंगी। मेरे लम्हे वर्षों में बदल जाएंगे। मेरी तकलीफ में इजाफा हो जाएगा। मेरा यकीन मेरा भरोसा टूट जाएगा। यदि मेरा भरोसा टूट गया, तो मैं टूट जाऊंगा और मैं टूट गया तो बहुत कुछ टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें