फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति पोर्टल पर पांच तक प्रोफाइल अपडेट नहीं हुई तो होगी कार्रवाई : एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने जिले के विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि वह पांच सितंबर तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यालयों की प्रोफाइल अवश्य अपडेट कर दें। अन्यथा विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को अंतिम चेतावनी जारी करने के निर्देश भी दिए। मंगलवार को बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि जिले के 33 वित्तविहीन विद्यालयों और मदरसों ने अभी तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं की है। इस पर नाराजगी जताते हुए एडीएम ने बैठक में उपस्थित प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे पांच सितंबर तक प्रत्येक दशा में मास्टर डाटा लॉक करा दें।
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को अंतिम चेतावनी जारी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूरा नहीं किया जाता है, तो ऐसे विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत सहित अन्य अधिकारी और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विद्यालय

मदरसा रसीद उल उलम गाम सराय महेश, शाहबाद, मदरसा गुलशने महबूब फजूल फुसान इमरता, सैदनगर, हायर सेकेंडरी स्कूल खुशहालपुर, टाण्डा, शम्सी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, इन्द्रपाल सिंह मेमोरियल हाईस्कूल, शाहबाद, सामस्त श्री हाईस्कूल शाहबाद, अली जान मेमोरियल हाइस्कूल लालपुर कला टाण्डा, बाल विद्या मंदिर हाईस्कूल स्वार, सीबीएस हाईस्कूल स्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें