संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू़) चूड़ेश्वर सेवा समिति चौपाल इकाई ने कोरोना महामारी में एसडीएम चौपाल नरेंद्र चौहान की मौजूदगी में सिविल अस्पताल चौपाल को आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया। समिति ने अस्पताल के लिए तीन हाइड्रोलिक बेड और मेट्रेस, दो व्हील चेयर, दो बीपी इंस्ट्रूमेंट और मास्क दिए गए।
इससे पहले समिति ने क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उनके घर द्वार जाकर खाद्य सामग्री, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस अवसर पर एमओ डॉ. स्मृति, चूड़ेश्वर सेवा समिति केंद्रीय कार्यकारिणी के संयोजक हरि नंद मेहता, कृष्ण शर्मा, प्रताप नेगी, रविन्द्र चंदेल, योगेश अजटा , कृष्ण चंदेल, दीपक चंदेल, ज्ञान सिंह औक्टा, शिवेंद्र चंदेल, भोपिंद्र मेहता, सुरेश शर्मा और भगत चौहान उपस्थित रहे।