फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर ...

Sun, 07 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ./रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के मुहल्ला खारीकुआं से निकली बाला जी दरबार समिति की शोभायात्रा मे शामिल लोग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से शनिवार को श्री बाला जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें  झांकियां निकली और कलाकारों ने नृत्य प्रतिभा दिखाई। इस दौरान भजनों की गूंज रही। शोभायात्रा का जगह-जगह बालाजी के भक्तों ने स्वागत किया।  

श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से शहर के मुहल्ला खारी कुंआ से शोभायात्रा शुरू हुई। पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, भाजपा के क्षेत्रीय महामत्री सूर्य प्रकाश पाल समेत अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में महंत राजीव नंदन और विमला अग्रवाल ने फीता काटकर शोभायात्रा का श्री गणेश किया। सबसे पहले समिति के बैनर के साथ लोग चल रहे थे। इसके बाद भारत माता की झांकी चल रही थी,इस पर डीजे लगा हुआ था। इसके बाद विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं की बाइक रैली भी चल रही थी।  बैंड बाजों की धुन पर भजन गाए जा रहे थे।  श्री गणेश जी की झांकी निकली। इस दौरान युवकों का जत्था करतब दिखा हुआ चल रहा था। इसके बाद लड्डू गोपाल की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बालाजी महाराज की झांकी भी चल रही थी। प्रसाद ग्रहण भी किया। सभी ने जोर-जोर से बालाजी के जयकारे लगाए। शोभायात्रा मीठा कुंआ, आरा मशीन, सेंट्रल बैंक, मिस्टन गंज, कमला मार्केट होती हुई चंपा कुंवरि धर्मसाला में जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। आरती की और हलुआ का प्रसाद बांटा। इस मौके पर संस्थापक विमला अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक सक्सेना, राजीव नंदन, संजीव कुमार, प्रवीण नंदन, जगदीश भाटिया, अंकित कुमार, मीनू शर्मा, प्रियंका जैन, मीनू शर्मा, मंजू शर्मा, सारिका आहूजा, प्रियंका जैन, मीनू शर्मा, मंजू शर्मा,  जयप्रकाश, अनिल अग्रवाल,  ध्यानू अग्रवाल, निशा सक्सेना, मनीष आहूजा, संतोष शर्मा, हृदयेश कुमार, चेतन अग्रवाल, कविता आदि मौजूद रहे।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें