फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

विज्ञापन
किन्नौर जिले के छितकुल में पड़ी ताजा हिमपात - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है जबकि मध्यम और कम
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
आए दिन मौसम खराब होने से किसानों और बागवानों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इन दिनों जिले के किसान मटर और आलू सहित अन्य नकदी फसलों की बिजाई कर रहे हैं। मगर बार-बार मौसम खराब होने से तापमान में आ रही गिरावट ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को छितकुल, रक्षम और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। मौसम खराब होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें