फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी: सुख-सुविधाओं से लैस ईको फ्रेंडली होगा शहर

Thu, 26 May 2016 12:31 AM IST
विरमेंद्र शर्मा/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
smart city
विज्ञापन
जिसमें न तो जाम की झिकझिक होगी और न ही गंदगी के ढेर। पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ यात्रियों को आकर्षित करने के लिए हेरीटेज कल्चर विकसित होगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी रामपुर प्रपोजल-2 में प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। करीब 71 एकड़ भूमि को ग्रीन बेल्ट एरिया ईको सोसायटी के रूप में विकसित किया जाएगा। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए झील को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन



 स्मार्ट सिटी रामपुर का ख्वाब अब सुझावों और आर्किटेक्चर के जरिए हकीकत में बदलने की राह पर बढ़ना शुरू हो गया है। 30 मई तक कंसल्टेंट एजेंसी को स्मार्ट रामपुर का प्रपोजल-2 सब्मिट करना है। नए प्रपोजल में कई नए बिन्दुओं को भी शामिल किया जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट सिटी की बागडोर संभाल रही इंजीनियर्स इंडिया की टीम लगातार शहर में विभिन्न विभागों के मुख्य अधिकारियों से संपर्क कर परिचर्चा कर रही है। विभागों से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। जिनको स्मार्ट रामपुर का आधार बनाया जाएगा।

आश्रम पद्धति स्कूल के पीछे बनेगी ग्रीन बेल्ट ईको सोसायटी
स्मार्ट सिटी रामपुर में पर्यावरण संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पहले से आबाद शहर को आधुनिकता के साथ विकसित किया जाएगा तो पर्यावरण के लिहाज से एक ग्रीन बेल्ट एरिया में ईको सोसायटी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए संभवत: गांधी समाधि से आश्रम पद्धति स्कूल को जाने वाली सड़क पर आश्रम पद्धति स्कूल के निकट ईको सोसायटी को विकसित किया जाएगा। सोसायटी इस प्रकार बनाई जाएगी की पेड़ों का कटान कम से कम हो और उनके चारों ओर सोसायटी बन जाए। सोसायटी के लिए 71 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। जिसको उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

बुधवार को टीम ने नगर में किया भ्रमण
इंजीनियर्स इंडिया की टीम के आर्किटेक्ट मैनेजर अनीस कुंडू ने टीम के साथ बुधवार को भी नगर का भ्रमण किया। टीम ने विकास भवन, बिजली, पीडब्लूडी व अन्य विभागों के अफसरों से मुलाकात कर आवश्यक सूचनाएं मांगी। टीम ने पुलिस लाइन के निकट बन रही झील का स्थल भी देखा और ग्रीन बेल्ट के रूप में जिस स्थान को विकसित किया जाना है उस संबंध में भी विभागीय जानकारी एकत्र की।

नए प्रपोजल को बेहतर ढंग से आंकड़ों के लिहाज से मजबूती से शासन को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए लगातार विभागों से संपर्क कर कार्य किया जा रहा है। बुधवार को भी बिजली व अन्य विभागों के अफसरों से जानकारी हासिल की है। - अनीस कुंडू, आर्किटेक्ट मैनेजर-इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें