फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पैर फिसला, सिर में चोट लगने से मौत

Fri, 06 Mar 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के नवाबपुरा गांव निवासी रामकुमार (50) का पैर फिसल गया। हादसे में उसके सिर में चोटें आईं। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। घर में अचानक मौत से परिवार की होली की खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन

अधेड़ के बेटे लवकुश के मुताबिक होली के दिन में उनके पिता गांव के मित्रों के साथ होली में घूम रहे थे। घूमते समय उनका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया।
बेटे लवकुश ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल को बहन पूजा की शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इन्हीं तैयारियों के बीच होली के पर्व पर पिता की आकस्मिक मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें