चौपाल (रोहडू़) उपमंडल चौपाल में बुधवार को कोरोना संक्रममण के छह नए मामले सामने आए हैं। इसमें से दो मामले तहसील नेरवा और चार चौपाल तहसील के हैं। अभी तक उपमंडल चौपाल में कोरोना संक्रमण के 17 सक्रिय मामले हैं। एसडीएम चौपाल नरेंद्र चौहान ने मामलों कि पुष्टि की है।
उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और सभी लोगों से एहतियात बरतने और सरकार के जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शादी समारोह और मृत्यु पर अधिकतम 50 लोग ही एकत्र हो पाएंगे और हर कार्यक्रम की जांच की जाएगी। शादी के लिए कार्यालय से अनुमति लेना आवश्यक है। शादी में खाना बनाने वालों के कोविड टेस्ट करना अनिवार्य है।