दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्र न तो स्कूलों में शिक्षण कार्य कराएंगे और न ही चुनाव ड्यूटी का कोई काम करेंगे। संगठन ने साफ किया है कि सभी शिक्षामित्र एकजुट होकर दिल्ली कूच करेंगे। शिक्षामित्र पांच अक्तूबर को दिल्ली कूच करेंगे। छह अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।
इसकी सफलता के लिए शिक्षामित्रों ने ताकत झोंक दी है। शिक्षामित्रों की बैठक अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें पांच अक्तूबर को दिल्ली कूच करने का आह्वान किया गया। वकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश भर के शिक्षामित्र जुटेंगे। ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली कूच करने पर जोर दिया। जावेद मियां ने कहा कि शिक्षामित्र एकजुट हो जाएं।
तीन दिन तक न तो स्कूलों में शिक्षण कार्य कराया जाएगा और न ही चुनाव ड्यूटी का प्रशिक्षण लिया जाएगा। इस मौके पर राजपाल सिंह मौर्य, होरी लाल सैनी, हरपाल सिंह, ओमकार, हरीश कुर्मी, दाउद हसन, गुरजीत सिंह, अवधेश मिश्रा, आदित्य कुमार, अरविंद कश्यप, सुरेंद्र सिंह लोधी, हरविंदर सिंह, शहीना, जाने आलम, शन्नू आदि मौजूद रहे।