फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयाप्रदा ने दी बधाई, कहा- श्रीराम मंदिर निर्माण दिवस सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा

Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
Jaya Prada - फोटो : ANI
विज्ञापन

रामपुर लोकसभा से पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को  लेकर बुधवार को हुए भूमि पूजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि भूमि पूजन का यह दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व सांसद जयाप्रदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विट कर बधाई देते हुए कहा कि अयोध्या भगवान राम लला की जन्मभूमि है। 

यह विश्व की सांस्कृतिक राजधानी रही है, इसलिए इस राम नगरी में भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए सदियों से चली आ रही करोड़ों भारतीयों श्रद्धालुओं की मांग और आस्था का ध्यान रखते हुए आप सब के अथक और ऐतिहासिक प्रयासों से राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास 5 अगस्त 2020 को किया गया है, जिसके लिए मैं आपको परम स्नेह एवं करोड़ों भारतीयों की ओर से हृदय की गहराइयों से बधाई देती हूं। यह दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें