फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी और नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का कुछ सामान और 1,400 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


नगर के असदुल्लापुर निवासी शिवा गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनकी तीन बत्ती चौराहे स्थित दुकान से इन्वर्टर, बैटरी, सिगरेट बंडल चोरी हुए थे। गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी चोर ले गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रौरा कट के पास से पंकज और अज्जू गोस्वामी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें