फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में दो पर रिपोर्ट

Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोदलपुर निवासी आमिर की तहरीर पर पुलिस ने अहेद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आमिर ने रिपोर्ट में कहा है कि 28 मई की सुबह उसका भाई समीर बाइक से घर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के अहेद ने अपने कुछ साथियों की मदद से उसे रोक लिया और मारपीट की। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
आरोप है कि रात करीब 10 बजे अहेद अपने कुछ अन्य साथियों के साथ दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया और समीर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर अहेद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें