समायोजन रद करने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने के आदेश के बाद शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षामित्रों ने इसे इंसाफ की जीत बताया। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शिक्षामित्रों के समायोजन रद करने के फैसले पर रोक लगा दी है। अब मामले की सुनवाई 24 फरवरी को होगी।
इस आदेश की जानकारी मिलने के बाद शिक्षामित्रों के चेहरे खिल उठे। जिले भर के तमाम शिक्षामित्र अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए, जहां शिक्षामित्रों ने खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान शिक्षामित्रों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना की। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सैयद जावेद मियां ने कहा कि फैसला स्वागत योग्य है।
इससे प्रदेश भर के शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कहा कि जीत हमेशा सच की होती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है। इस मौके पर फैसल लिया गया कि यदि अब उनको वेतन नहीं दिया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इसके लिए उन्होंने शिक्षामित्रों से एकजुट होने का आह्वान किया।
इस मौके पर खालिद मोहम्मद, दाउद हसन, शन्नू खां, स्वराज यादव, वीरेंद्र कुमार, धर्मपाल, सलीम, रिजवान आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर शिक्षामित्रों के अन्य संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। इस मौके प होरी लाल सैनी, नबी बक्श अंसारी, जोगेंद्र पाल,वीर सिंह सैनी, रोशन लाल, करन सिंह रहे।