फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के शिक्षामित्र, डीएम से लगाई गुहार

Fri, 25 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजित शिक्षकों को छोड़कर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया। इस फैसले पर शिक्षामित्रों का गुस्सा फिर बढ़ने लगा है। शिक्षामित्रों ने वेतन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और डीएम से इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग उठाई। समायोजित शिक्षकों के सात मूल शिक्षकों का वेतन लटका हुआ था।
विज्ञापन



शिक्षामित्रों का समायोजन रद हो जाने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मूल शिक्षकों का वेतन गत दिवस जारी कर दिया। अफसरों का शिक्षामित्रों के वेतन जारी करने को लेकर यह कहना था कि अभी तक शासन की ओर से उनके वेतन के संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। इसकी वजह से शिक्षामित्रों का वेतन जारी नहीं किया जा रहा है।


आदेश आने पर वेतन जारी होगा। विभाग के इस फैसले से शिक्षामित्रों में एक बार फिर गुस्सा छा गया है। शिक्षामित्र अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए, जहां उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंबेडकर पार्क से शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट पहुंचे, डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन



कहा कि दूसरे जिलों में शिक्षामित्रों को वेतन जारी कर दिया गया, लेकिन रामपुर में वेतन नही दिया गया है। कहा कि वेतन न मिलने से शिक्षामित्रों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही शिक्षामित्रों का वेतन जारी नहीं किया गया तो शिक्षामित्र एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।


इस मौके पर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह मौर्य, केदार सिंह, होरी लाल सैनी, चंदनमौर्य, अवधेश मिश्रा,नरपाल सिंह, हरभजन, खुर्शीद, राम किशोर, बलवीर यादव आदि मौजूद रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय प्रवक्ता डा. राजवीर सिंह ने भी शिक्षामित्रों को वेतन जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें