रामपुर। परिवर्तनी एकादशी पर हुए श्याम गुणगान में श्रद्धालु आधी रात तक खाटू श्याम की भक्ति में खोकर नृत्य करते रहे।श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
श्रीश्याम मस्त मंडल की ओर टैक्सी स्टैंड मार्ग पर श्री खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन हुआ। श्री श्याम प्रभु की नैनाभिराम झांकी सजाई गई। बाबा की ज्योति प्रज्वलित की गई। बाबा को माखन, मिश्री, मेवा,फल, मिष्ठान आदि का भोग भी लगाया गया। गायक कलाकारों मुकेश श्याम,आशु बंसल,अमित बंसल ने गुणगान की शुरुआत गणेश वंदना से की। गुरु वंदना के बाद श्री श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु भक्ति भाव में खोकर नृत्य करने लगे।दरबार अनोखा, खाटू वाले की हर बात अनोखी।लुट रहा लुट रहा लुट रहा रे, श्याम का खजाना लुट रहा रे।झुक गए बड़े बड़े सरकार तेरी मोर छड़ी के आगे।ऐसी मस्ती कहां मिलेगी तू श्याम नाम रस पी ले। श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा। आना है आना है आना है आज मेरे घर आना है।कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा दे, गजब हो जाएगा। हरे रामा हरे रामा बोलो हरे रामा। तुझे अपने बाबा पे भरोसा जो होगा, जो कुछ भी होगा अच्छा ही होगा। खाटू का टिकट कटा के भाग तेरे खुल जाएंगे जैसे भजन प्रस्तुत माहौल को भक्तिमय बना दिया। आधी रात तक श्याम भक्त बाबा के दरबार भक्ति भाव में खोकर नृत्य करते रहे। आरती के प्रसाद वितरण के बाद गुणवान का समापन हुआ। गौरव अग्रवाल,संजय अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल, अविचल सिंहल आदि मौजूद रहे।