फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुणे में शाहबाद के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र के बड़ागांव निवासी छात्र सुमित (23) की महाराष्ट्र के पुणे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

छात्र सुमित महाराष्ट्र के पुणे में बीएससी नर्सिंग कर रहा था। वहीं, पार्ट टाइम एक अस्पताल में नौकरी भी करता था। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार रात को सुमित की परिवार की लोगों से बातचीत हुई थी। उसी रात में जब सुमित का साथ ही ड्यूटी ले जाने के लिए सुमित के कमरे पर पहुंचा, तो सुमित पड़ा हुआ था। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया, डॉक्टरों ने सुमित को देखकर मृत घोषित कर दिया।
सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुमित के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। वहीं, शनिवार देर रात को छात्र सुमित का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। अचानक इस मौत से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुमित दो भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि पिता एक भट्टे पर ठेकेदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें