रामपुर। बृहस्पतिवार को जिले में सात और नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। इस बार जिले में 28 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें चार संक्रमितों की आइसोलेशन की अवधि पूरी हो चुकी है और 24 सक्रिय मामले हैं। नए संक्रमितों में एक विदेश से आया मैकेनिक और दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 19 दिसंबर से अब तक जिले में कुल 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट में सात नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें छहरामपुर अर्बन क्षेत्र और एक सैदनगर क्षेत्र का है। इसके साथ ही छह लोगों ने रैंडमली जांच कराई थी। इनमें एक सरकारी स्वास्थ्य कर्मी और एक दिल्ली के निजी अस्पताल का कर्मी है।