फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन कर मां ब्रह्मचारिणी को किया प्रसन्न

Tue, 04 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में सजा माँ का दरबार
विज्ञापन

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की। इस दौरान भक्तों ने व्रत रखकर मां से ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की कामना की। घर पर पूजा के साथ ही माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में इस दौरान भजन कीर्तन का भी दौर जारी रहा। 

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को भक्तों ने देवी मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया। सुबह से ही मंदिरों के पट खुलते ही भक्तों  की कतार लग गई। मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर,  महामाया मंदिर, मंदिर वाली गली, चांदीवाला मंदिर, मंदिर बगिया जोकी राम, हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शंख, घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच मां के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने मां को रक्तवर्ण पुष्प, नारियल, श्रृंगार  सामग्री व गौ घृत, लौंग, फल चढ़ाकर कपूर की बाती से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


दाहिने हाथ में जपमाला, बाएं हाथ में कमंडल और सिर पर स्वर्ण मुकुट धारण किए मां  ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। शहर के समस्त देवी मंदिरों में पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी  रही। देवी भक्तों ने फलाहार कर दिन व्यतीत किया।डायमंड रोड स्थित पीडब्लूडी स्थित मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा महामाया मंदिर में भी पूजा अर्चना के साथ ही हवन हुआ। इसके अलावा त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में आचार्य डा.राधेश्याम वासंतेय ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान भक्तों की यहां भीड़ लगी रही।

बिलासपुर के डैम कालोनी स्थित दुर्गा पंचायती भवानी मंदिर, काली माता मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, पंजाबी कालोनी मंदिर, रामपुर रोड का शिव मंदिर, कायस्थान में मढ़ी का मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, शिवबाग मंडी का शिव मंदिर, मनोरम मंदिर, परेवा फार्म में मनोकामना मंदिर, चंदायन मंदिर, ग्राम डंडिया का दुर्गा मंदिर में भी पूजा अर्चना का सिलसिला चला और उपवास रखे। शाम को महिलाओं ने मंदिरों व घरों में दुर्गा मैया के छंद गाए।  उधर, केमरी, भोट व खजुरिया के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


स्वार क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिये श्रद्धालुओें की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान    श्रद्धालुओं ने ब्रहमा जी की शक्ति ब्रहमचारिणी देवी की आराधना कर उपवास रखे।  इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में ब्रहमचारिणी देवी की आराधना कर उपवास रखकर मन्नते मांगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें