फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डंपर चालक हत्याकांड में दूसरा आरोपी महेश गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। पुलिस ने डंपर चालक चंचल उर्फ चंद्रपाल हत्याकांड के दूसरे आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान उसे तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इससे पहले मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

झंडुपुरा गांव निवासी चंचल उर्फ चंद्रपाल डंपर चालक था। दो दिन पहले शाहबाद रोड स्थित एक ढाबे पर डंपर का पंक्चर ठीक कराने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद चंचल के पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे जिवाई गांव के बाजार से पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मदारपुर चंदनपुर निवासी महेश के रूप में बताई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महेश ने पूछताछ में बताया कि उसका दोस्त योगेश, चंचल उर्फ चंद्रपाल और अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों को लेकर परेशान था। एक महीने पहले चंचल ने योगेश की पत्नी के कुछ आपत्तिजनक और अश्लील फोटो वायरल कर दिए थे, जिससे योगेश और उसके परिवार की बदनामी हुई थी।
सीओ देवकी नंदन ने बताया कि इसी वजह से योगेश ने महेश, उसके भाई मुनेश और एक अन्य साथी विनोद के साथ मिलकर चंचल की हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी हत्या के लिए सही जगह और समय की तलाश में चंचल की रेकी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि बुधवार को मुख्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें