फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दस किलोमीटर के दायरे में हत्यारों की तलाश, उत्तराखंड से बरेली तक दबिश

Tue, 17 Nov 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। सीआरपीएफ आतंकी हमले के आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ हत्याकांड में पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए घटनास्थल के आसपास करीब दस किलोमीटर की परिधि को केंद्र में रखा है। टीमें लगातार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की गतिविधियों और उनके संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड से लेकर बरेली तक संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लगातार छापामार कार्रवाई के बावजूद हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास करीब दस किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस पता लगा रही है कि वारदात से पहले और बाद में कौन-कौन लोग घटनास्थल के आसपास सक्रिय थे।
विज्ञापन

संदिग्धों की आवाजाही और उनके संपर्कों की कड़ियां जोड़कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई जा रही है।
सोमवार को भी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज, किच्छा, गदरपुर और काशीपुर समेत हल्द्वानी में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके अलावा बरेली जिले के बहेड़ी समेत अन्य स्थानों पर भी संदिग्धों की तलाश में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस का फोकस उन लोगों पर है, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है और जिनकी गतिविधियां हत्याकांड से जुड़ी हो सकती हैं।
इससे पहले रविवार को पुलिस की एक टीम बरेली सेंट्रल जेल पहुंची थी। वहां मोहम्मद शरीफ खां से जुड़े आपराधिक इतिहास और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई गई। टीम ने उसके पुराने आपराधिक मामलों, संपर्कों और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारियां हासिल कीं। पुलिस अब इन जानकारियों को मौजूदा जांच से जोड़कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
उधर, दूसरी टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के बाद संदिग्ध किस रास्ते से निकले और किन लोगों के संपर्क में रहे। घटनास्थल के आसपास रहने वाले संदिग्धों और उनके करीबियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पांच दिन बीतने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की जांच पर दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी जांच से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

000
पुलिस की टीमें लगातार जांच-पड़ताल में जुटी हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है। -पीपी सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें