फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद स्कूलों में लौटी रौनक, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण के कारण करीब चार माह बाद निजी व सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी सोमवार को स्कूल पहुंचे। बच्चों के स्कूल न पहुंचने से स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। बच्चे मास्क लगाकर पहुंचे और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्कूलों में दो शिफ्ट में कक्षाएं लगाई गईं। हालांकि पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम ही रही।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद शासन ने सभी स्कूल कॉलेज 10 अप्रैल से बंद कर दिए थे। कोरोना का खतरा कुछ कम होने के बाद शासन ने कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल 16 अगस्त से खोलने का निर्णय लिया था। शासन का निर्देश आने के बाद सभी स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई थी स्कूलों के साथ कक्षाओं में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का काम कई दिन चला था। बच्चों को स्कूल लाने के लिए बसों को भी सैनिटाइज किया गया। बच्चे स्कूल पहुंचे तो प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग हुई और कक्षाओं में सोशल डिस्टेंस का पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें