फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भमराैवा मंदिर मार्ग पर नहीं चलेंगी आरा मशीनें, आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मंदिर मार्गों की व्यवस्था चाकचौबंद रखने की कवायद शुरू कर दी है। डीएम ने मंदिर मार्गों पर लाइटें लगवाने के साथ ही सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने प्रत्येक रविवार और सोमवार को भमरौवा मार्ग पर स्थित आरा मशीनों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। डीएम-एसपी ने इसी क्रम में भमरौवा मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र ने कांवड़ियों के इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने शिवभक्तों की सुविधाओं को देखते हुए सुगम आवागमन हेतु मार्ग मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, सफाई आदि सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं व प्रबंधन पूर्व से करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने शिवभक्तों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश ईओ को दिए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग को विद्युत सुरक्षा सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। कहा कि रविवार व सोमवार को भमरौवा मार्ग पर स्थित आरा मशीनों को बंद रखा जाएगा, जिससे कांवड़ियों को परेशानी न हो। डीएम ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है। कांवड़ यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें