रामपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से बिलासपुर विकास खंड की खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरु नानक इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुईं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ब्लाक प्रमुख ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शनिवार को हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ सतनाम सिंह,800 मीटर दौड़ में सूरज और 1500 मीटर दौड़ में आदिल खान पहले स्थान पर रहे। लंबीकूद में सौरव यादव, सतनाम सिंह और शॉट पुट में दीवान सिंह ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका, 400 मीटर दौड़ कंचन और 800 मीटर दौड़ कोमलप्रीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कोमलप्रीत और शाट पुट में सायबा पहले स्थान पर रहीं। बालक वर्ग और बालिका वर्ग कबड्डी में मीरी पीरी खालसा स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग वॉलीबॉल में रहमतगंज की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विकासखंड स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता के पुरस्कृत खिलाड़ियों को आगामी 21, 22 अक्तूबर को जनपद स्तर पर होने वाली दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। विजेता खिलाड़ियों को ब्लाक प्रमुख कुलवंत औलख ने पुरस्कार वितरित किए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वरुण राठी, जय सिंह, नंदन सिंह, अमर सिंह, दलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।