फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालीगलौज व मारपीट पर भड़के सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। गांव की सफाई कर रहे सफाई कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट पर सफाई कर्मचारी भड़क गए। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों से गाली-गलौज व मारपीट का मामला थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव का है। सफाई कर्मचारी मनोज कुमार के अनुसार बुधवार सुबह वह अपने साथी राजेश कुमार के साथ ही गांव की नालियों की सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी हनीफ व नौशाद पहले उनके घर के सामने रोड व नाली की सफाई करने को लेकर दबाव बनाने लगे। सफाई कर्मचारियों द्वारा एक ओर से पूरे गांव की सफाई करने की बात कहने पर दोनों आरोपी गाली गलौज करने लगे तथा विरोध करने पर दोनों सफाई कर्मचारियों को मारपीट कर गांव से भगा दिया। ग्रामीणों द्वारा मारपीट की सूचना पर दोनों सफाई कर्मचारी अपने साथियों के साथ थाने पहुंच गए व आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने थाने के सामने खड़े होकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में सफाई को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें