फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोविड जांच न होने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार को जिला अस्पताल में कोविड जांच कराने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच सामग्री न होने की बात कहते हुए जांच न किए जाने का नोटिस चस्पा कर दिया गया। जिसके बाद जांच कराने आए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और इसके बाद जिला अस्पताल में कोविड जांच शुरू की गई, जिस पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि कुछ देर के लिए जिला अस्पताल में जांच रोक दी गई थी, क्योंकि इन दिनों पंचायत चुनाव के प्रत्याशी और एजेंट बड़ी संख्या में कोविड जांच कराने के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिससे प्रतिदिन तय लक्ष्य से अधिक लोग जांच के लिए पहुंच रहे हैं, पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों व एजेंटों को निजी लैब में जांच कराने की छूट दी गई है। सरकारी अस्पतालों में सिर्फ कोविड-19 संक्रमित के संपर्क में आए लोगों और कोरोना लक्षण वाले लोगों की जांच की जाएगी। जांच किट की कोई कमी नहीं है, और जांच किटों के लिए शासन को डिमांड भी भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें