रामपुर। शुक्रवार को सकट चर्तुर्थी पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं संतान की दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत रखेंगी। पर्व की की तैयारियां शुरु हो गई हैं। बाजारों में तिलकूट समेत व्रत का सामान खरीदने वालों की भीड़भाड़ रही।
हिंदू धर्म में माघ में पड़ने वाली सकट चौथ का बहुत अधिक महत्व होता है। वैसे तो हर महीने दो गणेश चतुर्थी आती हैं, लेकिन माघ माह में चतुर्थी को बहुत खास माना गया है। इस साल सकट चौथ शुक्रवार यानि 21 जनवरी को है। इस व्रत को सकट चौथ के अलावा सकंष्टी चतुर्थी और तिलकुट चौथ भी कहा जाता है। इस दिन माताएं दिन भर व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।