कोटखाई (रोहडू़)। रॉयल स्ट्राइकर चढ़ियाना की ओर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में मंगलवार को कई मुकाबले हुए। इसमें पहला मुकाबला बगाहर और पजोहा के बीच खेला गया। इसमें बेहतर खेल के दम पर बघार की टीम ने जीत दर्ज की। बघार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 65 रन बनाए। मगर जवाब में विपक्षी टीम पजोहा 43 रन ही बना पाई।
दूसरा मैच एचपीटीसी और केसीसी शक्ति नगर के बीच खेला गया। इसमें शक्तिनगर की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में करीब 64 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि सुशील दशोली पूर्व जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा महासू ने शिरकत की। उन्होंने सभी टीमों को बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व रावला क्यार पंचायत उपप्रधान और पूर्व किसान मोर्चा मंडल सचिव सुनील चौहान, पूर्व युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया संयोजक विकास कालटा एवं पूर्व युवा मोर्चा मंडल सचिव विकास शर्मा भी मौजूद रहे। रॉयल स्ट्राइकर्स चढ़ियाना क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य अभिषेक, शुभम, हर्ष और संजीव ने कहा कि रॉयल स्ट्राइकर्स चड़ियाना की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम मशाटल में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दूसरा राउंड सोमवार से शुरू हुआ है।