फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लापरवाही पर सैफनी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंभीर आपराधिक मामलों में लापरवाही बरतने पर सैफनी थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन्हें एसपी ने पुलिस लाइन भेज दिया है। अब इनकी जगह एसआई हमवीर सिंह को सैफनी का नया थानाध्यक्ष बनाया है। महेंद्र पाल सिंह पर आपराधिक मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस कार्रवाई से थाने के अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र पिछले काफी समय से सुर्खियों में रहा है। कुछ दिन पहले यहां के एक गांव की मूकबाधिर बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दलित वर्ग की इस बालिका के साथ हुई घटना को लेकर काफी चर्चा रही। इस मामले की विवेचना सीओ शाहबाद कर रही हैं। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया था।
इसके अलावा यहां पर पिछले दिनों कच्छा-बनियानधारी पांच सशस्त्र बदमाशों ने दो घराें में घुसकर जमकर लूटपाट की और एक गृहस्वामी राहत जान को पीटकर घायल भी कर दिया था। इस मामले में भी थाना पुलिस लीपापोती करती रही। लूटपाट को चोरी में दर्ज किया है। अभी इस घटना के आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं, जबकि गृहस्वामी ने एक की पहचान कर उसके खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन घटनाओं को लेकर पुलिस अफसर लगातार गंभीर रहे, लेकिन थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह लगातार लापरवाही कर रहे थे। जिस पर अब उन पर गाज गिर गई है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि लापरवाही बरतने पर सैफनी थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने यहां लाइन में तैनात हमवीर सिंह को सैफनी का नया थानाध्यक्ष बनाया है। हमवीर मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें