फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पॉलीथिन के खिलाफ अभियान के दौरान बेकरी में हंगामा, टीम से अभद्रता

Thu, 17 Apr 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका की ओर चलाए जा रहे पॉलीथिन अभियान के दौरान जुर्माना लगने पर स्टार बेकरी के दुकानदार ने हंगामा काट दिया और सामान दुकान के बाहर फेंक दिया। आरोप है कि अधिकारियों से अभद्रता की और दुकान के बाहर भगा दिया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम कोतवाली पहुंची और दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दुकानदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी डाल दिया गया है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ. अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कोतवाली के सामने और नसरुल्ला खां बाजार में चेकिंग की।
कोतवाली क्षेत्र के पास स्थित स्टार बेकरी की दुकान पर टीम पहुंची और यहां पर चेक करने पर पता चला कि दुकान में 6.3 किलो पॉलीथिन रखी है। जिस पर टीम ने पॉलीथिन जब्त कर ली। इसके बाद उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने लगी। इसी बात पर दुकानदार भड़क गए और यहां पर काम कर रहे कर्मचारी भी टीम पर हावी हो गए और उनसे अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

इसके साथ दुकान के बाहर सामान भी फेंकने लगे थे। जिसके बाद टीम चेतावनी देते हुए वहां से चली गई और सीधे कोतवाली पहुंच गई और आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। अभियान में कुल 10 दुकानों से 30 किलो पॉलीथिन जब्त की गई, जबकि 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें