फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो

Sun, 10 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को पथ संचलन करते आरएसएस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार जयंती पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। डा. हेडगेवार के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। पथ संचलन के दौरान देशभक्ति गीत बजते रहे। इसका कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आदर्श रामलीला मैदान में एकत्र हुए आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार ने डा. हेडगेवार के जीवन से जुड़ी जानकारियां दीं।
विज्ञापन

 
पथ संचलन आयोजन के उद्देश्य को भी समझाया। कहा कि डा. हेडगेवार ने संगठित राष्ट्र के लिए जो आदर्श स्थापित किए उनका सभी को अनुकरण करना चाहिए। पथ संचलन आदर्श कालोनी से राधा रोड, टैक्सी स्टैंड रोड, सिविल लाइंस, अंबेडकर पार्क, आवास विकास से होते हुए ज्वालानगर तक निकला। कार्यक्रम में जिला संघ संचालक उग्रपाल सिंह, सुरेश ध्यानी, सुंदर लाल सिंघानिया, राजेंद्र, डा. लाखन सिंह, हरिओम गुप्ता, अमर सिंह, महेश गंगवार, राधेश्याम कंबोज, रामसेवक, जगपाल सिंह, सतीश, प्रेम गोस्वामी, सुखदर्शन सिंघल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें