रामपुर। देवरिया निवासी एक किशोर घर से नाराज होकर ट्रेन में सवार होकर रामपुर आ गया। आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद परिजनों को बुलाकर किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया है।
सोमवार को आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम ने एक किशोर को पकड़ लिया और उसे थाने ले आई। इस बीच पूछताछ करने पर किशोर ने बताया कि वह घर से नाराज होकर खलीलाबाद स्टेशन पर आ गया था। स्टेशन पर एक युवक रामपुर आ रहा था। उसके साथ सत्याग्रह एक्सप्रेस में बैठकर रामपुर आ गया। आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक आयुष तिवारी नाम के किशोर को पकड़ा था। पूछताछ करने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया। इसके बाद आयुष के मामा रामप्रताप दुबे रामपुर पहुंचे थे। जिसके बाद उनके सुपुर्द कर दिया गया। आयुष के मामा ने बताया कि आयुष घर से नाराज होकर आ गया था। जिसके बाद देवरिया कोतवाली में भी सूचना दी थी, लेकिन रामपुर आरपीएफ से सूचना मिली कि आयुष रामपुर आ गया है। परिजन आयुष को आरपीएफ की दस्तावेज औपचारिकता पूरी कर घर ले गए।