फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लागू रहा रूट डायवर्जन, हाइवे पर गुजरे कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। इस बार शुक्रवार रात की जगह जिले में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। ये रूट डायवर्जन सोमवार शाम चार बजे तक लागू रहेगा। वहीं शुक्रवार को हाइवे पर पुलिस का कड़ा पहरा नजर आया। इसके साथ ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से हाईवे भी केसरिया रंग में रंग गया। शुक्रवार को पूरा दिन हाइवे पर कांवड़िये गुजरे।
विज्ञापन

सावन के माह में बड़ी तादाद में शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट जाते हैं। जहां से गंगाजल लाकर शिवालयों में अर्पित करते हैं। लिहाजा, इस बार सावन का अंतिम सोमवार है । जिस पर कांवड़ियों की संख्या अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए हाइवे पर रूट डायवर्जन किया जाता है। लेकिन, पुलिस प्रशासन ने इस बार रूट डायवर्जन को एक दिन पहले ही लागू कर दिया था। हर बार रूट डायवर्जन शुक्रवार की रात आठ बजे से लागू होता था। लेकिन, इस बार एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से ही लागू कर दिया गया। जिसमें वाहनों को निर्धारित रूट से भेजा जा रहा है। रूट डायवर्जन सोमवार शाम चार बजे तक के लिए किया गया है। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि कांवड़ियों की संख्या और परिस्थिति को देखते हुए रूट डायवर्जन को सोमवार शाम चार बजे के बाद से कुछ घंटों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं, शुक्रवार को हाईवे पर पुलिस के कड़े इंतजाम नजर आए। हाईवे पर जगह-जगह पुलिस का पहरा रहा। शुक्रवार को पूरा दिन हाइवे पर कांवड़िये गुजरे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें