फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विवि में प्रशासन ने हटाए पूरे तार, पिलर तोड़ने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने सपा नेता आजम खां की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति से कब्जा छोड़ने के लिए तार हटा दिए गए हैं। यह काम पूरा हो गया है। अब सिर्फ पिलर उखड़ने रह गए हैं जो कि शुक्रवार से उखाड़ने शुरू कर दिए गए हैं। आगामी कुछ दिनों में वह कार्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी सपा नेता आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। किंतु, आजम खां को झटका तब लगा जब जौहर विश्वविद्यालय में शत्रु संपत्ति होने की जानकारी बाहर आई थी। इसको लेकर आजम खां के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था, जिसमें उनकी जमानत मंजूर हो चुकी है। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने 13.842 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति की तारबंदी कर दी थी। जमीन पर बनीं दो इमारतों को सील कर दिया गया था।
जिसके बाद आजम खां ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को अनुचित ठहराते हुए प्रशासन को जमीन कब्जा मुक्त करने और तारबंदी हटाने के आदेश दिए थे। जिस पर शुक्रवार को तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने शत्रु सपंत्ति से कब्जा छोड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया है। कंटीले तार हटाए गए। तार हटाने का कार्य पूरा हो गया है। जबकि पिलर उखाड़े जा रहे हैं। कुछ पिलर रह गए हैं। आगामी दिनों में यह कार्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें