रामपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार और सावन माह की त्रयोदशी को लेकर मंगलवार रात तक रूट डायवर्जन लागू किया गया था। रूट डायवर्जन मंगलवार रात 12 बजे तक था लेकिन, हाईवे पर कांवड़ियों का आवागमन बंद होने के चलते कुछ देर पहले से यातायात को सुचारू करने की कवायद शुरू कर दी गई। इस दौरान वाहनों के एक साथ हाईवे पर आ जाने के कारण कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए जाम के हालात भी बन गए।
सावन माह के दूसरे सोमवार और मंगलवार को शिव त्रयोदशी के बाद मंगलवार रात हाईवे पर डायवर्जन खत्म कर दिया। इससे हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन आ गए। इस वजह से हाइवे पर वाहनों की लाइन लगी रही। शुरुआत के कुछ देर बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण लोगों को जाम की दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन रेंग-रेंगकर निकलते रहे। वहीं, मंगलवार दिन में रुट डायवर्जन होने के कारण यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को काफी परेशानी के बाद वाहन मिल रहे थे।