रामपुर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गंज थाना पुलिस ने क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ पैदल मार्च किया।
शनिवार को गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवानों के संग पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई भी किसी के दवाब में आकर मतदान न करें। कोई असमाजिक तत्व चुनाव के दौरान दवाब बनाने का प्रयास करता है, तो उसकी शिकायत समय रहते पुलिस को दें। साथ ही जनता का सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया। संवाद