खेत से भूसा भरकर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर ही किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के धुरयाई गांव निवासी किसान गोपाल (54) अपने खेत से तांगे में भूसा भरकर गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने तांगे में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किसान सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आई।
टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे को देखकर मौके पर भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर शाहबाद कोतवाली पुलिस पहुंची, शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।