फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रिश्तों में दरार....साथियों के साथ मिलकर मां और भाई को पीटा, पुलिस ने दबोचा

Fri, 04 Apr 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। कस्बे में एक युवक ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर अपनी मां और भाई को मार-पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान के मुताबिक केमरी के मोहल्ला बड़ी मस्जिद निवासी दिलशाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह सोमवार रात करीब 10:30 बजे अपनी मां को घर पर अकेला छोड़कर केमरी में ही रह रही अपनी बहन के घर गया था। आरोप है कि इसी बीच उसका बड़ा भाई सरताज हुसैन घर में घुस आया और उसकी मां के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा और घर का दरवाजा भी तोड़ दिया।सूचना मिलने पर वह अपनी मां को बचाने घर पहुंचा तो उसके भाई व उसके साथ आए सद्दाम हुसैन व कबीर अहमद ने उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया। झगड़ा होता देख बीच-बचाव करने आए रिश्तेदारों को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। बुधवार देर रात पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सरताज हुसैन व सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें