फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ऑनलाइन पेमेंट पर विवाद...शराब की दुकान के सेल्समैन काे पीटा

Fri, 04 Apr 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाले युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। सेल्समैन ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामपुर के सिविल लाइन काशीराम काॅलोनी निवासी नवप्रीत सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नगर स्थित शराब की दुकान पर थाना मिलक के गांव कुंदनपुर निवासी सतीश कुमार के साथ वह सेल्समैन का कार्य करते हैं।
बुधवार शाम वह और उनके साथी सतीश कुमार दुकान पर बैठे थे। रात आठ बजे दो लड़के दुकान पर शराब लेने के लिए आए थे। वह ऑनलाइन पेमेंट को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर बाद वह युवक वहां से चले गए। दुकान बंद करने के बाद रात 10:20 बजे उनके साथी सतीश कुमार अपने घर जाने के लिए रेलवे फाटक क्राॅस करने के बाद पटवाई रोड पर पहुंचे। उन दो लड़कों ने उसे रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। उसके बैग में रखी ई-पॉश मशीन गिर गई, जो ढूंढने पर भी नहीं मिली। मारपीट के आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि सेल्समैन के साथ मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई थी। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें