फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रिटायर्ड फौजी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Fri, 21 Nov 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। अज्ञात वाहन की टक्कर से सिविल लाइंस की बाबा दीप सिंह कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी भजन सिंह (47) की मौत हो गई। वह सड़क किनारे खड़े थे। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर कॉलोनी निवासी भजन सिंह करीब (47) रिटायर्ड फौजी थे। उनकी शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मेघानगला गांव के पास भूमि है। वह बुधवार को भूमि पर किसी काम से आए थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़े हो गए। इस दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहागीर ने उन्हें सड़क किनारे कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। चालक पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें