फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चीनी मिल कर्मचारी की हादसे में मौत, 22 दिन पहले हुई थी शादी

Fri, 21 Nov 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे गांव करींगा निवासी सौरभ गंगवार (28) की मौत हो गई। उसकी 22 दिन पहले ही शादी हुई थी। मौत की सूचना पर पत्नी के अलावा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के करींगा गांव निवासी सौरभ गंगवार दढ़ियाल की त्रिवेणी चीनी मिल में बोलर टेंडर का कार्य करते थे। वह प्रतिदिन अपने घर से ड्यूटी के लिए जाते थे और शाम को वापस घर आ जाते थे। गुरुवार की सुबह पांच बजे वह बाइक पर सवार होकर अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह शहजादनगर थाना क्षेत्र में जीरो पाइंट के पास पहुंचे तो एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहागीर ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि सौरभ की 29 अक्तूबर को मिलक कोतवाली क्षेत्र के भैसोड़ी गांव निवासी मनीषा के साथ शादी हुई थी। हादसे की जानकारी जैसे ही मनीषा को हुई तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें