फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रेन से कटकर नलकूप विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत

Sun, 23 Mar 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। घर से दवा लेने के लिए निकले नलकूप विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी रामपाल (69) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह घर से मुरादाबाद के लिए दवा लेने के लिए निकले थे। ज्वालानगर रेलवे क्राॅसिंग पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी रामपाल (69) नलकूप विभाग में जिलेदार के पद पर कार्य करते थे। इस विभाग से 2017 में सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार के साथ ज्वालानगर में रहने लगे थे।
शनिवार की सुबह वह दवाई लेने के लिए मुरादाबाद जा रहे थे। वह घर से बस पकड़ने के लिए पैदल ही जा रहे थे। जैसे ही वह ज्वाला नगर रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचे और रेलवे लाइन पार करने की कोशिश करने लगे तभी मुरादाबाद की तरफ से आई ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें