फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सीओ ने खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आतंकियों को मार गिराने में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रिटायर्ड सीओ पुरुषोत्तम शरण ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घर में ही हुई इस घटना से परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के मुंडिया खेड़ा के मूल निवासी पुरुषोत्तम शरण (70) वर्ष 2014 में पुलिस में सीओ के पद से रिटायर हुए थे। वह शहर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ज्वालानगर की विकास नगर कॉलोनी में खुद के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी देवेंद्री और बेटे की पत्नी ज्योति भी इसी मकान में साथ रहती हैं। ज्योति आगापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि पूर्व सीओ का बेटा निश्चय सिंह शाहजहांपुर में मिड डे मील (एमडीएम) प्रभारी के पद पर कार्यरत है।
बुधवार सुबह ज्योति विद्यालय की अपनी ड्यूटी पर चली गईं। पूर्व सीओ पुरुषोत्तम शरण और पत्नी देवेंद्री घर पर थे। दिन में करीब 11 बजे के आसपास पुरुषोत्तम शरण ने कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी कमरे की ओर दौड़ीं। देखा तो पति के हाथ में लाइसेंसी रिवाल्वर था और उनके सिर में गोली लगने से खून बह रहा था। चीखते हुए देवेंद्री ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों की मदद से पुरुषोत्तम शरण को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। घर और उनके कमरे की जांच-पड़ताल की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि एक रिटायर्ड सीओ ने खुद के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या की है। पड़ताल में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जबकि घर वाले भी उनके आत्मघाती कदम की वजह नहीं समझ पा रहे हैं।
पांच आतंकवादियों को मार गिराने पर मिला था सम्मान
रामपुर। रिटायर्ड सीओ पुरुषोत्तम शरण के परिजनों के बताया पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने आतंकवादियों से भी मुकाबला किया था। वर्ष 1992 में लखीमपुर खीरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पुलिस टीम ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद पुरुषोत्तम शरण को वर्ष 1996 में राष्ट्रपति स्तर से वीरता पुरस्कार मिला था। संवाद
मुरादाबाद में भी रही थी तैनाती
रामपुर। रिटायर्ड सीओ पुरुषोत्तम शरण की लखीमपुर के अलावा मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तैनाती रही थी। सेवाकाल पूरा करके वह वर्ष 2014 में रिटायर हुए थे। संवाद
रिटायर्ड सीओ पुरुषोत्तम शरण ने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या की है। उनके घर से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर वाले घटना को आत्महत्या बता रहे हैं लेकिन कारण नहीं समझ पा रहे हैं। नजदीकियों से पता चला है कि रिटायर्ड सीओ करीब साल भर से डिप्रेशन में थे। हो सकता है कि इसके चलते ही आत्मघाती कदम उठा लिया हो। - अनुज कुमार, सीओ सिटी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें