फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के आरक्षण पर आईं छह आपत्ति

Mon, 28 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां मांगी जा रही हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में अब तक छह गांवों की आपत्ति आ चुकी है। विकास खंड कार्यालयों पर अभी तक किसी भी गांव के आरक्षण पर आपत्ति नहीं लगाई गए है।
विज्ञापन



प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद की सीटों के प्रस्तावित आरक्षण का प्रकाशन कर दिया गया है। दोनों पदों के प्रस्तावित आरक्षण पर एक सितंबर तक आपत्ति मांगी गई है। जिला पंचायत कार्यालय और क्षेत्र पंचायत कार्यालयों पर आपत्ति दायर की जा सकती हैं। अधिकतर लोग प्रस्तावित आरक्षण से मुतमईन हैं। इसलिए आरक्षण पर ज्यादा आपत्ति नहीं आ रही हैं।


जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में अब तक छह गांवों के आरक्षण पर आपत्ति दायर की गई है। इनमें से चार गांवों के लोगों ने आरक्षण बदलने की मांग की है। उनकी यह आपत्ति नहीं है कि आरक्षण गलत हुआ है। विकास खंड कार्यालयों पर अभी तक एक भी आपत्ति नहीं आई है। डीपआरओ एके शाही के मुताबिक 4 और 5 सितंबर को जिला कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें