फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 61 उतरे मैदान में

Mon, 28 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र के  जिला पंचायत के 12 वार्डों के लिए 61 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। कुछ उम्मीदवारों ने दो-दो पर्चे भी दाखिल किए।
विज्ञापन



कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नौ अक्तूबर को मतदान होना है। मतदान के लिए सोमवार से कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई।


कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में सोमवार सुबह निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल, एआईजी स्टांप अजय कुमार त्रिपाठी, विकलांग कल्याण अधिकारी संतोष कुमार की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन



दिनभर चली नामांकन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ यहां आते रहे और नामांकन दाखिल कराते रहे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने अफसरों के साथ यहां पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। मंगलवार को आखिरी दिन होगा।


वार्ड-18 से रुखसार, मासूम जहां, फूलजहां, सायरा, ऐजाज और वार्ड-19 से मेहरुनिशां, दिलशादी, रेशमा, नसीम जहां, प्रीतम देई तथा वार्ड-20 से हसरती उर्फ हसीना, अमर सिंह, अंकुर सागर, रमेश्वरी, लाखन जाटव ने नामांकन कराया। वार्ड 21 से मेहताब जहां, गुल-ए-रुखसार, अमरवती, वार्ड-22 से यासमीन, नाजुक, रसीना, शीलावती, शाइस्ता, शाहनूर, खुशनूमा, विमला देवी ने नामांकन कराया।


वार्ड-24 से शहनाज बेगम, मीनाक्षी, संजा देवी, वार्ड-25 से आफिया मिर्जा, संजू यादव, वार्ड 26 से रतेंद्र सिंह रवि, सूरज मुखी, रजनी यादव, प्रमोद कुमार, रामेश्वरी, साजिद खां, मुख्तार हुसैन, फूल सिंह, कृष्णपाल, माधोराम, वार्ड-27 से ऊषा सागर, मुन्नी देवी, व़ार्ड-28 से पूजा शर्मा, नीलम शर्मा, कुसुम, सावित्री देवी, राममूर्ति, कहकशा वार्ड 29 से अमर सिंह, अभिमन्यू, अमर सिंह, अनीता यादव ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें