फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों के मजाक पर पति की तहरीर पर पत्नी व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत की बीच हुए मैच में भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाने के मामले में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के सीगनखेड़ा गांव निवासी इशान मियां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी गंज थाना क्षेत्र के थाना टीन निवासी राबिया से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी ने दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 24 अक्तूबर को भारत बना पाकिस्तान का मैच हुआ था। जिसमें भारत की हार पर उसके ससुराल वालों ने व्हाट्स एप पर स्टेटस लगाकर भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाया था। बाद में उसने मामले की जानकारी गंज थाना पुलिस को दी। गंज थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर राबिया और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें