मिलक (रामपुर)। प्रधानमंत्री और प्रदेश के सीएम योगी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून डालने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राष्ट्रीय योगी सेना के जिला मीडिया प्रभारी अंकित जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित एवं आपत्तिजनक कार्टून बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के खिलाफ पुलिस को दो दिन पहले तहरीर दी थी। उनका कहना है कि आरोपी ने प्रधानमंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट डाली है।
सार्वजनिक रूप से शेयर किए गई आपत्तिजनक कार्टून से भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में उन्हाेंने आरोपी पर धमकाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की गई है। तहरीर के आधार पर बीती रात अर्जुन यादव के निवासी ज्वालानगर रामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद